अनूपगढ के गायको ने बाबा रामदेवजी के भक्तों का दिल जीता
अनूपगढ के पास छोटे से गांव 72 जीबी के रहने वाले गायक हैप्पी सिंह और 70 जीबी के रहने वाले न्यू स्टाइल रैपर सानी का गाया भजन "डिंग डिंगा डिंग नाटक नाटक" पूरे राजस्थान में हर व्यक्ति की जुबान पर है। 1 मिलियन व्यूज पार होने पर मायु राजस्थानी यूट्यूब चैनल और आरजी म्यूजिक के मालिक ने सारी टीम को बधाई दी और हमेशा कड़ा परिश्रम करते रहने की बात की और भविष्य में और भी अच्छे गाने लाने के बारे में बताया।
भजन को कई मशहूर लेखकों ने मिलकर लिखा है जयपाल चांवरिया, चंद्रभान घड़साना, दर्शन 5 जीडी, सुनील कागड़ा सभी ने मिलकर इस भजन को लिखा है और संगीत दिया मैडी माइंड स्टूडियो, अनूपगढ ने।
गायक परिचय: हैप्पी सिंह
हैप्पी सिंह अनूपगढ के नजदीक ही गांव 72 जीबी से है और इनके पापा रिटायर्ड फौजी है। भाई बहनों में हैप्पी सिंह सबसे छोटे है और इन्होंने संगीत की शिक्षा श्री विजयनगर के मशहूर डॉक्टर और संगीत प्रेमी श्री नक्षत्र सिंह जी से ली है और अब से 2 वर्ष पूर्व युवराज चौहान के साथ मिलकर मैडी माइंड स्टूडियो की शुरूआत की और भिविन्न गायको को लांच किया । "टोकनी की खीर" गत वर्ष का सुपरहिट भजन रहा है जो हैप्पी सिंह का ही गाया भजन है।

0 Comments